ICSE-ISC रिजल्ट 2026 में पश्चिमी यूपी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

HIGHLIGHTS
- ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई।
- मेरठ, बागपत और बिजनौर के कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए और अपने जिले व स्कूलों का नाम रोशन किया।
- रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्साह नजर आया।
- मेरठ में शानदार प्रदर्शन मेरठ के सोफिया स्कूल की छात्रा राजश्री ने ISC 12वीं परीक्षा में 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
- वहीं गौरिका…
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। मेरठ, बागपत और बिजनौर के कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए और अपने जिले व स्कूलों का नाम रोशन किया। रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्साह नजर आया।
मेरठ में शानदार प्रदर्शन
मेरठ के सोफिया स्कूल की छात्रा राजश्री ने ISC 12वीं परीक्षा में 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं गौरिका वैश्य ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप प्रदर्शन करने वालों में अपनी जगह बनाई।
बिजनौर में टॉपरों की चमक
बिजनौर में ISC परीक्षा के पीसीएम वर्ग में ख्याति गर्ग ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
इसी तरह सेंट मैरी स्कूल बिजनौर के छात्र ध्रुव चहल ने ICSE 10वीं परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिक्षकों ने इसे उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।
बागपत के छात्रों का दबदबा
बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ISC परीक्षा में जयंत तोमर ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले उन्होंने ICSE 10वीं में भी 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
इसी स्कूल की वृति जैन ने ISC 12वीं में 97.5 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि ICSE 10वीं में सारांश गर्ग ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर जैसी जोस और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.