स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ढाई घंटे बंद रहेगा रेल यातायात, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

HIGHLIGHTS
- कुछ ट्रेनों को दिल्ली जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था खत्म होने तक नियंत्रित किया जाएगा।
- 12038 दिल्ली जंक्शन-सिद्धबली जनशताब्दी 15 अगस्त को निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी।
- 15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन के समय में भी बदलाव किया गया है।
- 14 अगस्त को आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन और मसूरी एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलेंगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच करीब ढाई घंटे तक रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। सुबह 6:45 बजे से 9 बजे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इनमें 74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीएमयू, 74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू, 54058 शामली-दिल्ली जंक्शन डीएमयू और 64417 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन मेमू शामिल हैं।
रेलखंड बंद रहने के दौरान तीन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। 64414 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। वहीं 64111 खुर्जा जंक्शन-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर जाएगी। 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज को भी साहिबाबाद-तिलक ब्रिज होकर चलाया जाएगा।
कई ट्रेनें बीच रास्ते से शुरू या समाप्त होंगी
64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होगी और नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। इसकी लिंक ट्रेन 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन को नई दिल्ली में ही समाप्त किया जाएगा।
64152 दिल्ली जंक्शन-अलीगढ़ मेमू गाजियाबाद से शुरू होगी। दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। 64022 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन मेमू दिल्ली शाहदरा में समाप्त होगी।
इसी तरह 64025 दिल्ली जंक्शन-शामली मेमू दिल्ली शाहदरा से शुरू होगी और दिल्ली जंक्शन से दिल्ली शाहदरा के बीच नहीं चलेगी। 64558 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन को भी दिल्ली शाहदरा में ही समाप्त किया जाएगा।
वहीं, 18310 जम्मूतवी-संबलपुर जंक्शन को दिल्ली जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था समाप्त होने तक नियंत्रित किया जाएगा। 15910 लालगढ़ जंक्शन-डिब्रूगढ़ ट्रेन को भी दिल्ली जंक्शन पर रोका जाएगा।
जनशताब्दी समेत चार ट्रेनें देर से चलेंगी
सुरक्षा व्यवस्था के कारण कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 12038 दिल्ली जंक्शन-सिद्धबली जनशताब्दी 15 अगस्त को सुबह 7:15 बजे के बजाय 9:10 बजे रवाना होगी।
15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन भी सुबह 7:51 बजे के बजाय 9:20 बजे रवाना होगी।
इसके अलावा 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन ट्रेन 14 अगस्त को आजमगढ़ से 90 मिनट देरी से चलेगी। 14342 मसूरी एक्सप्रेस भी 14 अगस्त को देहरादून से 90 मिनट देरी से रवाना होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.