इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले में इंडिगो पर लगा ₹117 करोड़ का जुर्माना

इंडिगो एयरलाइंस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़े मामले में 117.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह इस निर्णय को उच्च प्राधिकरणों के समक्ष चुनौती देगी। यह कार्रवाई केरल स्थित सीजीएसटी कोच्चि आयुक्तालय के संयुक्त आयुक्त द्वारा की गई है।
नियामक फाइलिंग के अनुसार, यह मामला वर्ष 2018-19 से 2021-22 के बीच की अवधि से संबंधित है। विभाग ने एयरलाइन के आईटीसी दावे को खारिज करते हुए ब्याज और जुर्माने सहित एक डिमांड ऑर्डर जारी किया है। इंडिगो का कहना है कि विभाग का आदेश तथ्यों और कानूनी आधार पर उचित नहीं है। कंपनी का मानना है कि विशेषज्ञ कर सलाहकारों की राय के अनुसार उसका पक्ष मजबूत है।
एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर सक्षम प्राधिकारी से अपील करेगी और इस कार्रवाई का उसके वित्तीय प्रदर्शन, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई उल्लेखनीय प्रभाव नहीं पड़ा है। इधर, बाजार में कंपनी के शेयर 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,697.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.