दिल्ली के सफदरजंग में जज अमन शर्मा ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

दिल्ली के सफदरजंग इलाके से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जज अमन शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। उनका आवास ग्रीन पार्क इलाके में बताया जा रहा है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में अपनी नियुक्ति प्राप्त की थी। उन्होंने 2018 में पुणे स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न अदालतों में आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की।
अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के फुल-टाइम सचिव के रूप में कार्यरत थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जांच में किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी के संकेत सामने नहीं आए हैं, लेकिन हर एंगल से मामले की जांच जारी है।
जज की मौत की खबर से न्यायिक जगत में शोक की लहर है। उनके सहयोगी जजों और वकीलों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.