लखनऊ: लिव-इन-रिलेशनशिप में प्रेमिका ने युवक की गला रेतकर की हत्या

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में सलारगंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी में सोमवार देर रात एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई। लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले 32 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह की उसकी प्रेमिका रत्ना देवी ने धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रत्ना देवी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रताप और रत्ना देवी पिछले चार वर्षों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतक सूर्य प्रताप सिंह देवरिया जिले के पर्शिया भीखा मरखड़ा गांव के निवासी थे। उनके पिता नरेन्द्र सिंह मैक्स हॉस्पिटल, गोमतीनगर में चालक के पद पर कार्यरत हैं। रत्ना देवी अपनी दो बेटियों 18 वर्षीय अनुष्का और 15 वर्षीय जानवी के साथ सूर्य प्रताप के यहां किराए पर रहती थीं। घटना के समय दोनों बच्चियां घर पर मौजूद थीं।
सूर्य प्रताप सिंह एक प्राइवेट कंपनी एवरेडी में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर थे। बताया जा रहा है कि करीब 22 वर्ष की उम्र में वह जानकीपुरम स्थित आकांक्षा कॉलोनी में रत्ना देवी की बेटियों को ट्यूशन पढ़ाने जाते थे, इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बढ़े और लिव-इन-रिलेशनशिप की शुरुआत हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.