महोबा: पुरानी रंजिश के चलते भतीजे ने चाचा को मारी गोली, आरोपी फरार

महोबा। थाना कबरई क्षेत्र के गुगौरा गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश के चलते एक भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गुगौरा निवासी गुलाब सिंह परिहार (60) खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा वहां पहुंचा और तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे शिवम सिंह ने बताया कि चचेरे भाई ने उनके पिता को गोली मारी। आरोपी ने कई फायर किए, जिनमें एक गोली सिर और दूसरी सीने में लगी। शिवम सिंह ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले आरोपी ने पिता को जान से मारने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.