खुर्जा तिहरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

HIGHLIGHTS
- बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में 25 अप्रैल को हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
- गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जीतू सैनी मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
- जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस झाझर मार्ग पर सिकंदरपुर फ्लाइओवर के पास नियमित चेकिंग कर रही थी।
- इसी दौरान स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए।
- पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की और कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए।
बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में 25 अप्रैल को हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जीतू सैनी मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस झाझर मार्ग पर सिकंदरपुर फ्लाइओवर के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की और कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जीतू सैनी निवासी मोहल्ला पंजाबियान के रूप में हुई, जो खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित जिम में हुए तिहरे हत्याकांड में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से एक पिस्टल भी बरामद की है और फरार आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है।
यह हत्याकांड 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित एक जिम में हुआ था, जिसमें अमरदीप सैनी, उनके तहेरे भाई मनीष सैनी और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ में कार्रवाई हो चुकी है, जबकि पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.