हमीरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी दीक्षा शर्मा ने 30 कर्मचारियों का किया ट्रांसफर

हमीरपुर। पुलिस महकमे में लगातार फेरबदल जारी है। बीते कुछ दिनों में निरीक्षक और उपनिरीक्षक के स्थानांतरण के बाद अब 29 मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का तबादला किया गया। इस क्रम में शुक्रवार की रात 30 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया। इनमें 20 ऐसे कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल बढ़ गई है।
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा जारी सूची के अनुसार आरक्षियों का स्थानांतरण इस प्रकार हुआ:
आकाश कुमार: मुस्करा से जरिया
अभिषेक कुमार यादव: जरिया से बिवांर
भूपेंद्र निरंजन: जरिया से चिकासी
प्रिंस कुमार: जरिया से सुमेरपुर
सरिता तिवारी: जरिया से राठ
वंदना यादव: जरिया से राठ
हरदीप सिंह: चिकासी से कोतवाली नगर
सुरजीत यादव: राठ से कोतवाली नगर
इसके अलावा, नागेंद्र यादव को कुरारा से जरिया, मनीष द्विवेदी को कुरारा से सुमेरपुर, सचिन यादव को न्यायालय सुरक्षा, गोपाल कुमार को न्यायालय सुरक्षा, कंचन यादव को एएचटी, मनोज कुमार को सुमेरपुर, महेंद्र सिंह को क्राइम थाना सुमेरपुर, राजेश कुमार यादव को कोतवाली नगर, विजय सिंह को हेड मुहर्रिर क्राइम कोतवाली नगर, मो. जावेद को ललपुरा तैनात किया गया।
अन्य स्थानांतरण में विजय कुमार सिंह को बिवांर, कार्तिकेय गोड़ को हेड मुहर्रिर क्राइम थाना बिवांर, सूर्य प्रताप सिंह को मौदहा, अभिषेक यादव को हेड मुहर्रिर क्राइम थाना मौदहा, राजेश कुमार यादव को सिसोलर, सुनील कुमार को मुस्करा, विजयकृष्ण यादव को हेड मुहर्रिर क्राइम थाना राठ, विपिन कुमार मिश्रा को थाना ललपुरा, आनंद कुमार को हेड मुहर्रिर क्राइम थाना जरिया, धर्मेंद्र यादव को चिकासी, अंजली को मझगवां और निशा पटेल को थाना मौदहा भेजा गया है।
इस बारादल के बाद पुलिस महकमे में संगठनात्मक बदलाव और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावी हो गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.