मथुरा: सफाईकर्मी से उलझना पड़ा भारी, मकान के बाहर गाड़ी भर पटक डाला कचरा

HIGHLIGHTS
- विवाद के बाद कॉलोनी में हंगामा शुरू हो गया
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली
- वहां जमा कूड़े का ढेर हटवाया गया
मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र की कृष्ण धाम कॉलोनी में सोमवार को कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मियों और स्थानीय निवासी फौजी सुरेंद्र के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद गुस्साए सफाई कर्मियों ने कूड़ी से भरी गाड़ी मकान मालिक के घर के बाहर ही खाली कर दी। इससे कॉलोनी में हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और वहां जमा कूड़े के ढेर को हटवा दिया।
सफाई कर्मियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने नाराजगी जताते हुए सुरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ अभद्रता या मारपीट की घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की और जयभीम के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.