मायावती का बड़ा एक्शन, अब पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को किया पार्टी से बाहर

HIGHLIGHTS
- मायावती ने एक्स पर बयान जारी कर निष्कासन की जानकारी दी।
- अंटू मिश्रा बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
- मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विरोधियों के हथकंडों से सावधान रहने की अपील की।
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बसपा सरकार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे।
इसकी जानकारी खुद मायावती ने एक्स पर दी। जारी बयान में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के चलते आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
मायावती ने आगे कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में अब जबकि चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने पार्टी के लोगों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ बीएसपी के अंबेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहने की अपील की।
अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल को भी किया निष्कासित
इससे पहले मायावती ने अपने समधी यानी आकाश आनंद के ससुर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और पार्टी नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया था। साथ ही स्पष्ट किया था कि भविष्य में किसी भी स्थिति में दोनों की पार्टी में वापसी नहीं होगी।
मायावती ने कहा था कि दोनों नेताओं पर अनुशासनहीनता और पार्टी के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगातार सामने आ रहे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.