मुजफ्फरनगर: शराब के दौरान झगड़ा, ईंट से वार कर युवक की हत्या

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शराब के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ गया कि दोस्तों के बीच मारपीट में एक युवक की हत्या कर दी गई।
यह घटना शुक्रवार रात हरसौली गांव में एक ट्यूबवेल पर हुई, जहां कुछ युवक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मृतक की पहचान राजा उर्फ अरुण के रूप में हुई है, जो शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र का रहने वाला था।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पास पड़ी ईंट से अरुण के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
शनिवार सुबह शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती पड़ताल के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने जानकारी के आधार पर तीनों आरोपियों को घेरने की कोशिश की, जिसके दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि तीसरे को भी पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजीव उर्फ राजू (हरसौली), सोहनवीर उर्फ पिंटू (हरसौली) और विकास (काकड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात स्वीकार की।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोहनवीर पर पहले से 7 और विकास पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि राजीव का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, कारतूस और खोखा भी बरामद किए हैं।
एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.