उत्तर प्रदेश में रातों का पारा 15 डिग्री के नीचे, धुंध और कोहरे की संभावना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम सर्द होना शुरू हो गया है। बुधवार को प्रदेश के लगभग 12 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे दर्ज किया गया। इन जिलों में बाराबंकी, कानपुर शहर, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, मुजफ्फर नगर, मेरठ और बुलंदशहर शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर भी दिख सकता है। दिन के अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं होगा।
अचानक मौसम में बदलाव
बुधवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही रही। हालांकि, दोपहर तक हल्की धूप खिली रही और दिन का तापमान केवल 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। राजधानी लखनऊ में भी अगले तीन-चार दिनों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।
बारिश और वायु गुणवत्ता में सुधार
विशेषज्ञों ने बताया कि इस बार मानसून के दौरान हुई अधिक वर्षा और नमी ने धूलकणों को नीचे बैठाने में मदद की। इसके अलावा, निर्माण गतिविधियों में कमी, यातायात में सुस्ती और सरकारी क्लीन एयर प्लान तथा स्वच्छ ईंधन नीति के असर से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। ईवी और सीएनजी बसों की संख्या बढ़ने, मेट्रो सेवाओं और नए फ्लाईओवरों के निर्माण से भी ट्रैफिक दबाव कम हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.