गौतमबुद्धनगर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा के चलते मंगलवार को छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

HIGHLIGHTS
- जिले के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
- अन्य संस्थान भी मंगलवार को बंद रहेंगे।
- सोमवार को निजी स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित हुईं।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज समेत अन्य संस्थान बंद रहेंगे।
इससे एक दिन पहले सोमवार को निजी स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गईं। अभिभावकों ने बताया कि स्कूलों की ओर से ग्रुप पर संदेश भेजकर जानकारी दी गई थी कि कांवड़ यात्रा के कारण बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी।
वहीं, सरकारी स्कूलों में सोमवार को रोजाना की तरह कक्षाएं चलती रहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार मंगलवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.