पानीपत: जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, ईको वैन में लगी आग, 1 की मौत

पानीपत के समालखा क्षेत्र में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जीटी रोड पर तीन वाहनों की आपसी टक्कर के बाद आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा कहां और कैसे हुआ
हादसा दिल्ली लेन पर उत्सव गार्डन के सामने करीब साढ़े नौ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र निवासी सुनील एमजी हेक्टर कार से अपनी बहन को दिल्ली एयरपोर्ट लेने जा रहे थे। रास्ते में सामने एक खराब खड़ी कार के कारण उन्होंने अपनी कार रोक दी।
ईको वैन और बस की टक्कर
इसी दौरान पीछे से आई ईको वैन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। ईको में सवार लोग वाहन से उतर रहे थे कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस ने ईको को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ईको में आग लग गई।
युवती की दर्दनाक मौत
ईको में सवार एक युवती का पैर सीट में फंसा हुआ था, जिससे वह जिंदा जल गई। हालांकि, ईको में सवार अन्य यात्रियों में से लगभग 10 लोग सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचा सके।
यात्रियों की जानकारी और जांच
ईको में सवार लोग पानीपत से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहे थे, जहां उन्हें जुम्मे की नमाज अदा करनी थी। हादसे के बाद ईको चालक और बस चालक-परिचालक फरार हैं। थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.