विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- 1947 का बंटवारा कायरता का प्रमाण

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
- उन्होंने 1947 के विभाजन के दौरान हुई हिंसा और जनहानि का जिक्र किया।
- योगी ने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के अंतर्विरोधों ने देश को कमजोर किया।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में हुआ देश का विभाजन कांग्रेस की कायरता का प्रमाण था। उन्होंने कहा कि उस समय यदि सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश के पास होता तो कोई भी देश का बाल भी बांका नहीं कर सकता था। लेकिन कांग्रेस की बुजदिली के कारण देश का बंटवारा हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू, बौद्ध, जैन और सिखों का कत्लेआम हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
आपसी अंतर्विरोध के कारण कमजोर हुआ देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के गुलाम होने के पीछे दो प्रमुख कारण थे, जिनमें से एक आपसी अंतर्विरोध था। जाति, क्षेत्र और भाषा को लेकर पैदा हुए अंतर्विरोध और षड्यंत्रों के कारण देश लगातार कमजोर होता गया। इसका परिणाम गुलामी के रूप में सामने आया।
उन्होंने कहा कि आपसी अंतर्विरोधों के कारण हम सामूहिक रूप से लड़ नहीं सके और इसका दुष्परिणाम सामने आना ही था। देश गुलाम हो गया। सनातन काल से जो भारत एक था, वह अंतर्विरोधों के चलते टुकड़ों में बंट गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.