खराब मौसम के कारण पटना जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ। बिहार की राजधानी पटना में खराब मौसम के चलते कोलकाता से पटना जा रही एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर उतारा गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात भी पटना में खराब मौसम के कारण एक अन्य विमान को लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस विमान के कैप्टन पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी थे।
शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट 6E 6917 अपने निर्धारित समय दोपहर 2:45 बजे के बजाय 3:08 बजे कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुई थी। लेकिन पटना पहुंचने पर खराब मौसम के कारण विमान लैंड नहीं कर सका।
इसके बाद पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और अनुमति मिलने पर विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। फ्लाइट ने शाम 5:28 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.