आगरा में बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या, घर में अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव

HIGHLIGHTS
- घटना सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की बर्र वाली गली में हुई।
- शेरू का शव घर में बनी दुकान में मिला।
- पत्नी मुन्नी देवी कमरे में फंदे पर लटकी मिलीं।
आगरा के शाहगंज इलाके में रविवार देर रात एक बुजुर्ग दंपति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 65 वर्षीय शेरू का शव घर में बनी दुकान में मिला, जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिलीं। दोनों की उम्र करीब 65 साल बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
यह घटना सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की बर्र वाली गली की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
बुजुर्ग दंपति ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.