मुजफ्फरनगर में पुलिस का एक्शन, 12 घंटे में दो मुठभेड़ और चार आरोपी घायल

HIGHLIGHTS
- नसीरपुर गांव के जंगल में दो आरोपियों को लगी गोली
- फरार आरोपी मुजम्मिल की तलाश में कांबिंग जारी
- पुलिस ने कथित गोमांस और अवैध असलहा बरामद करने का दावा किया
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा समाप्त होते ही पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव के जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई।
इस मुठभेड़ में इमरान कॉलोनी, थाना सिविल लाइन निवासी फरमान और जीशान उर्फ कल्लू गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, एक अन्य आरोपी मुजम्मिल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कथित गोमांस और अवैध असलहा बरामद करने का दावा किया है। फरार आरोपी की तलाश में जंगल में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यह कार्रवाई देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुई मुठभेड़ के करीब 12 घंटे के भीतर हुई। वहां पुलिस की कथित गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ में जावेद उर्फ लालू और रियासत गोली लगने से घायल हुए थे। वहीं, कांबिंग के दौरान आस मोहम्मद उर्फ पप्पू नसीर को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान नई मंडी क्षेत्र में पुलिस टीम का आरोपियों से फिर सामना हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।
इस तरह करीब 12 घंटे के भीतर मुजफ्फरनगर में गोकशी के आरोपियों के खिलाफ दो पुलिस मुठभेड़ हो चुकी हैं। दोनों कार्रवाई में कुल चार आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.