दिल्ली में तेज रफ्तार SUV का कहर, 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

दिल्ली के अलीपुर इलाके में हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक एसयूवी ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के दौरान कार में बैठी दो साल की बच्ची झटके के कारण खिड़की से बाहर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत नरेला स्थित एसआरएच अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में सवार रविंदर और आरती भी घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.