गणतंत्र दिवस: रिहर्सल के चलते बदले रूट, 10:15 से 12:30 तक कई सड़कें बंद

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों के तहत शनिवार, 24 जनवरी को परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास सुबह 10:15 बजे विजय चौक से शुरू होकर इंडिया गेट तक चलेगा। परेड के दौरान मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण और डायवर्जन लागू रहेंगे।
दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुबह 10:15 से दोपहर 12:30 बजे तक परेड रूट से दूरी बनाए रखें और पहले से वैकल्पिक मार्ग चुन लें।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने को कहा है। यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचना दें।
इसके साथ ही, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 1 फरवरी तक पैरा-ग्लाइडर, ड्रोन, माइक्रोलाइट, क्वाडकॉप्टर, हॉट एयर बैलून और अन्य हल्के हवाई प्लेटफॉर्म के उड़ान पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
परेड रूट
विजय चौक → कर्तव्य पथ → इंडिया गेट
ट्रैफिक प्रतिबंध
-
सुबह 10:15 से 12:30 बजे तक कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात बंद रहेगा।
-
रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड से कर्तव्य पथ की ओर जाने वाला क्रॉस ट्रैफिक भी रोका जाएगा।
-
इसी समयावधि में इंडिया गेट क्षेत्र सभी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
मदर टेरेसा क्रिसेंट, सिकंदरा रोड, फिरोजशाह रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और मोतीलाल नेहरू मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी
गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। आरपीएफ दिल्ली मंडल के सुरक्षा आयुक्त चेतन दिजिचकार के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च और गहन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस बैग और कूड़ेदानों की सघन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.