सेवानिवृत्त सैनिक ने बहू पर अवैध संबंध और फर्जी दहेज केस का लगाया आरोप

बरेली। बारादरी क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त सैनिक ने अपनी पुत्रवधू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। सैनिक का कहना है कि बहू के अवैध संबंध पीलीभीत के एक लेखपाल से हैं और विरोध करने पर उसने उन पर व उनके परिवार पर दहेज का झूठा केस दर्ज करा दिया। मामला सामने आने के बाद बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके बेटे का विवाह पिछले वर्ष बिलसंडा, पीलीभीत की निवासी युवती से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद परिवार को पता चला कि पुत्रवधू लगातार पीलीभीत के एक लेखपाल से सोशल मीडिया पर लंबी चैट करती रहती है। आरोप है कि लेखपाल की पत्नी ने स्वयं इन चैट के स्क्रीनशॉट उन्हें भेजकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी।
परिवार के मुताबिक, जब पुत्रवधू को इस खुलासे की जानकारी हुई तो वह घर में विवाद करने लगी और मौका मिलते ही दहेज का अधिकतर सामान लेकर मायके चली गई। बाद में उसने बिलसंडा थाने में दहेज उत्पीड़न का एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज करा दिया।
सेवानिवृत्त सैनिक का कहना है कि जब उनका बेटा बहू को समझाने और वापस लाने गया तो उसने जमीन, मकान और लाइसेंस अपने नाम कराने का दबाव बनाया और केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 10 नवंबर को पुत्रवधू घर आई और जेवर व अन्य सामान लेकर वापस चली गई। इसके बाद उसके पिता और भाई ने फोन कर परिजनों को गोलियों से मारने की धमकी दी।
शिकायत मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है और विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.