मीरजापुर में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत

मड़िहान क्षेत्र में भांवा बाजार के पास शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मटिहानी गांव का यह परिवार सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के धनवाल गांव में बेटी के घर बधाव देने गया था। शनिवार सुबह घर लौटते समय भांवा बाजार के करीब पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में शंकर और उनके छोटे भाई का 15 वर्षीय पुत्र संदीप की मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.