30 दिन में दूसरी मुलाकात: लखनऊ में आजम खान और अखिलेश यादव के बीच बंद कमरे में बातचीत

HIGHLIGHTS
- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की।
- इस मुलाकात को सपा की आंतरिक राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
- बातचीत के बाद आजम खान मीडिया से मुखातिब हुए, लेकिन उन्होंने चर्चा के ब्योरे को साझा करने से साफ इनकार कर दिया।
- पत्रकारों के सवालों पर आजम खान ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अखिलेश से क्या बात हुई, मैं नहीं बताऊंगा।
- इतना जुल्म सहने के बाद भी जिंदा हूं।” उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और तेज कर…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। इस मुलाकात को सपा की आंतरिक राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बातचीत के बाद आजम खान मीडिया से मुखातिब हुए, लेकिन उन्होंने चर्चा के ब्योरे को साझा करने से साफ इनकार कर दिया।
पत्रकारों के सवालों पर आजम खान ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अखिलेश से क्या बात हुई, मैं नहीं बताऊंगा। इतना जुल्म सहने के बाद भी जिंदा हूं।” उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और तेज कर दिया है।
वहीं, अखिलेश यादव ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, “न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए। ये जो मेलमिलाप है, यही हमारी साझा विरासत है।”न जाने कितनी यादें संग ले आए
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 7, 2025
जब वो आज हमारे घर पर आए!
ये जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है। pic.twitter.com/hPr56uCLFB
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह मुलाकात सपा के भीतर पुराने नेताओं को फिर से जोड़ने और संगठन में एकता का संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.