सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भरा SIR फार्म, तस्वीर आई सामने

उत्तर प्रदेश में चल रही SIR फ़ॉर्म भरने की प्रक्रिया के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपना फ़ॉर्म जमा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने यह फ़ॉर्म 27 नवंबर को पूरा किया। फ़ॉर्म भरते हुए उनकी तस्वीर भी सामने आई है।
दूसरी ओर, अखिलेश यादव इस प्रक्रिया पर लगातार सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में बीएलओ की मौतों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। इसी दौरान लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के दिवंगत बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी संगीता वर्मा को सपा की ओर से दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया भाजपा और चुनाव आयोग की "मिलीभगत की साजिश" का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक दबाव के कारण बीएलओ की जान जा रही है और इसकी ज़िम्मेदारी आयोग व सरकार दोनों की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को पहले संसद में उठाया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो सड़क पर भी आंदोलन किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.