धमकी भरे ईमेल के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सिक्योरिटी

HIGHLIGHTS
- दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लगातार मिल रही बम धमकियों और हाल ही में सामने आई सुरक्षा चूक के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- अब उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है।
- साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत किया जा रहा है।
- सूत्रों के अनुसार, विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष कार्यालय को आधिकारिक ईमेल आईडी पर 6 से 7 धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे, जिनमें बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।
- इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और पूरे सुरक्षा ढांचे की समीक…
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लगातार मिल रही बम धमकियों और हाल ही में सामने आई सुरक्षा चूक के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष कार्यालय को आधिकारिक ईमेल आईडी पर 6 से 7 धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे, जिनमें बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और पूरे सुरक्षा ढांचे की समीक्षा की गई।
इसके अलावा हाल ही में एक सुरक्षा चूक भी सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति विधानसभा परिसर के अंदर प्रवेश कर गया और कथित तौर पर अध्यक्ष की गाड़ी के पास एक संदिग्ध वस्तु छोड़कर चला गया। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे और तुरंत अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।
नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब विधानसभा अध्यक्ष के साथ 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा टीम तैनात रहेगी। उनके काफिले में एस्कॉर्ट वाहन शामिल होगा और सुरक्षा की कमान एक वरिष्ठ अधिकारी के पास होगी। सार्वजनिक कार्यक्रमों और यात्राओं के दौरान उनकी सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।
विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा को लेकर व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर ऑटोमैटिक बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं और हर व्यक्ति व वाहन की कड़ी जांच अनिवार्य कर दी गई है। परिसर में सीआरपीएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी तैनात की गई है, जो लगातार निगरानी और गश्त करेगी।
विधानसभा सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि परिसर पूरी तरह सुरक्षित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.