तरनतारन पुलिस का बड़ा अभियान, गैंगस्टर राजू और हैप्पी बाबा समेत सात गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तरनतारन पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर राजू शूटर और हैप्पी बाबा समेत उनके पांच साथियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इस गैंग का संबंध सरहद पार के लोगों से हो सकता है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी इलाके में सक्रिय हैं। इस पर तीन पुलिस टीमों ने एक मैरिज पैलेस के बाहर जाल बिछाया, जहां राजू शूटर के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए आरोपी एकत्र हुए थे। मौके की पुष्टि होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को हिरासत में लिया।
तरनतारन के सदर थाने में मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गैंग के नेटवर्क की पहचान कर पूरे गिरोह को खत्म करने के लिए जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.