देश के कई एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम में तकनीकी खराबी, फ्लाइट्स प्रभावित

अगर आप आज हवाई यात्रा कर रहे हैं तो अपने समय में अतिरिक्त इंतजाम रखना बेहतर रहेगा। देश के कई एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और कई एयरलाइंस की फ्लाइटें देरी से चल रही हैं, जिनमें एअर इंडिया की उड़ानें भी शामिल हैं।
थर्ड-पार्टी सिस्टम में खराबी की वजह
एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि चेक-इन प्रक्रिया में हुई देरी थर्ड-पार्टी सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हुई। एयरलाइन ने कहा कि सिस्टम धीरे-धीरे ठीक हो रहा है, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में अभी कुछ समय लग सकता है।
यात्रियों से एअर इंडिया की अपील
एअर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस की जांच कर लें और यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय रखें। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों के धैर्य और समझदारी के लिए उनका आभार।
नवंबर में भी हुई थी तकनीकी समस्या
इससे पहले नवंबर की शुरुआत में भी देशभर के हवाई अड्डों पर तकनीकी समस्याओं के कारण करीब 800 उड़ानें प्रभावित हुई थीं। उस समय दिल्ली हवाई अड्डे पर ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में खराबी की वजह से उड़ान संचालन में बाधा आई थी। केंद्र सरकार ने संसद में स्वीकार किया कि देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर जीपीएस स्पूफिंग की समस्या भी सामने आई थी, जिससे विमान संचालन प्रभावित हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.