हरिद्वार में तेज रफ्तार कार ने जनरेटर से टकराकर मचाया कहर, तीन की मौत

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर पर बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार ने खड़े जनरेटर से टकरा मारा, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में कार चालक सहित दो मजदूरों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, देहरादून से हरिद्वार आ रही बलेनो कार को 20 वर्षीय बॉलीवॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी चला रहा था। फ्लाईओवर पर तेज गति के कारण कार संतुलन खोकर खड़े जनरेटर से जा टकराई। घटना में कार चालक अर्पित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मजदूर राजू राय और अजब सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गए।
कार में सवार अर्पित का दोस्त रहमान गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में भेजकर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.