दिल्ली-एनसीआर में हवा फिर हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 पार

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह भी कोहरा और स्मॉग की घनी परत छाई रही। इसके चलते हवा की गुणवत्ता लगातार गिरावट पर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
शहर के कई इलाकों में प्रदूषण स्तर खतरनाक दायरे के आसपास बना हुआ है। आनंद विहार में AQI 318, बवाना और रोहिणी में 343, चांदनी चौक में 331, विवेक विहार में 319, और आरकेपुरम में 343 दर्ज किया गया। वहीं, एयरपोर्ट क्षेत्र में AQI 257 और आईटीओ में 304 रहा। बुधवार को 24 घंटे का औसत AQI 342 था, जो आज भी लगभग उसी रेंज में बना हुआ है।
एनसीआर के शहरों में भी हालात बेहतर नहीं हैं। नोएडा सेक्टर-62 में AQI 265, गाजियाबाद के वसुंधरा में 355, इंदिरापुरम में 291, गुरुग्राम सेक्टर-51 में 210 और फरीदाबाद सेक्टर-30 में 198 रिकॉर्ड किया गया।
सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0–50 को ‘अच्छा’, 51–100 ‘संतोषजनक’, 101–200 ‘मध्यम’, 201–300 ‘खराब’, 301–400 ‘बहुत खराब’ और 401–500 ‘गंभीर’ माना जाता है। मौजूदा हालात को देखें तो दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य पर असर बढ़ने की आशंका गहराती जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.