कालाढूंगी-बाजपुर हाईवे पर कार दुर्घटना, दो पर्यटकों की मौत, पांच घायल

कालाढूंगी। शुक्रवार सुबह कालाढूंगी-बाजपुर हाईवे पर गाजियाबाद से नैनीताल घूमने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टाटा टियागो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो पर्यटक मौके पर ही जान गंवा बैठे, जबकि दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार संख्या UP 14 GN 4349 बाजपुर से कालाढूंगी की ओर आ रही थी। गडप्पू चौकी से लगभग दो किलोमीटर आगे वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और गडप्पू चौकी पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें सबसे पहले बाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद गंभीर स्थिति वाले दो घायलों को 108 एम्बुलेंस से कालाढूंगी सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने प्रदीप यादव (28) पुत्र राजेश यादव और राहुल यादव (18) पुत्र गौरीशंकर यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों में ज्योति (27) पत्नी प्रदीप यादव, अन्नईया (3 वर्ष 6 माह) पुत्री प्रदीप यादव, किट्टू (डेढ़ वर्ष) पुत्री प्रदीप यादव, विवेक यादव (23) पुत्र गौरीशंकर यादव और दीपांशु पुत्र रामविलास शामिल हैं। इन सभी का इलाज बाजपुर अस्पताल में चल रहा है।
परिवार के अनुसार सभी लोग नैनीताल की यात्रा पर जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.