यूपी विधानसभा सत्र: सपा ने पांच दिन के सत्र पर जताई आपत्ति; अवधि बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश में आगामी शुक्रवार से पांच दिवसीय विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इसके पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में सपा नेता रविदास मल्होत्रा ने कहा कि सरकार जनता के अहम मुद्दों से बचाव करती दिख रही है, इसलिए सत्र का समय कम रखा गया है। उन्होंने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग भी की।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, बसपा नेता उमा शंकर सिंह, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
इसके पहले, बृहस्पतिवार को शीतकालीन सत्र को लेकर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। सरकार 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ को सदन में विशेष चर्चा का विषय बना सकती है। इस पर अंतिम निर्णय समिति की बैठक में लिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.