शिमला में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा, स्थानीय लोगों ने लगवाए 'भारत माता की जय' के नारे

शिमला: शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने नमाज अता करने वालों को रोक लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। विवाद के दौरान नमाज पढ़ रहे लोगों से “भारत माता की जय” के नारे भी लगवाए गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेजी से चर्चा में आ गई है।
शादी के दौरान हुआ विवाद
मामला नेरवा तहसील के सितरोट गांव का है। गांव के निवासी लियाकत के अनुसार, इमरान पुत्र यामीन की शादी थी। इमरान की बारात सुबह 10 बजे पांच छोटी गाड़ियों में सवार होकर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के प्लासू गांव गई थी। शाम को लौटते समय बाराती हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित फेडिज पुल पहुंचे।
यह समय नमाज का था। इस दौरान बाराती लोग पुल के पास बहते पानी के नाले का इस्तेमाल करके वजू कर सड़क किनारे के कच्चे रास्ते पर नमाज अता करने लगे।
स्थानीय लोगों से हुई बहस
जैसे ही नमाज पूरी हुई, कुछ स्थानीय लोग वहां आए और बारातियों से बहस करने लगे। उन्होंने नमाज पढ़ने वालों से “भारत माता की जय” के नारे लगाने को कहा। जब बाराती लोगों ने नारे लगाए, तो विवादित समूह वहां से चला गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों को शांत रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.