उत्तराखंड में 15 आईपीएस के बड़े तबादले, कई वरिष्ठ अफसरों के बदले विभाग

देहरादून। गृह विभाग ने शुक्रवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के कई अहम पदों में फेरबदल किया गया है।
नए आदेश में आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह और कारागार की जिम्मेदारी के साथ ही एसपी फायर सर्विस का चार्ज भी सौंपा गया है। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का चार्ज हटाया गया है, जबकि उनकी प्रोविजनिंग एवं मॉडर्नाइजेशन जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है।
पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को अब आईजी फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी कृष्ण कुमार वीके से सीआईडी की जिम्मेदारी हटाकर आईजी अरुण मोहन जोशी को सौंप दी गई है। कृष्ण कुमार वीके अब केवल पुलिस दूरसंचार विभाग की देखरेख करेंगे।
आईजी मुख्तार मोहसिन को फायर सर्विस से हटाकर जीएपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आईजी करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है। आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पीएसी की जिम्मेदारी हटाई गई है। वहीं, आईपीएस सुनील कुमार मीणा से जीआरपी की जिम्मेदारी हटा दी गई, बाकी विभाग यथावत रहेंगे।
आईपीएस योगेंद्र सिंह को आईजी कार्मिक के साथ मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी निवेदिता कुकरेती को फायर सर्विस से हटाकर एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य तबादलों में आईपीएस यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, आईपीएस रामचंद्र राजगुरु को एसपी पुलिस मुख्यालय, आईपीएस सरिता डोबाल को एसपी एटीएस और आईपीएस हरीश वर्मा को सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.