वंदे मातरम राष्ट्रप्रेम का प्रतीक, इसने देश को एक सूत्र में बांधा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हर भारतीय के भीतर राष्ट्रप्रेम और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को प्रबल करता है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के आंदोलन के दौरान इस गीत ने पूरे देश को एकता की डोर में बांधने का कार्य किया था।
#WATCH | Lucknow: At an event on the 150th anniversary of 'Vande Mataram', UP CM Yogi Adityanath says, "...The National Song tried to instil the sentiment of 'Nation First' and that our dedication should be towards Bharat Mata..." pic.twitter.com/usTONutaQV
— ANI (@ANI) November 7, 2025
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनाया जाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश की शक्ति, भक्ति और आत्मगौरव का प्रतीक बताया है।
मुख्यमंत्री लखनऊ स्थित लोकभवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.