दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से तेज बारिश; सड़कों पर भरा पानी

HIGHLIGHTS
- आईटीओ समेत दिल्ली के कई हिस्सों में वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा।
- मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश और आंधी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में कम दबाव के क्षेत्र का असर देखने को मिला।
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में जलभराव के साथ यातायात जाम की स्थिति भी बनी।
इससे पहले सोमवार को भी राजधानी में तेज बारिश और आंधी के कारण मौसम बदल गया था। इस दौरान करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। सेंट्रल, ईस्ट, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा और साउथ दिल्ली समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना रहा और लोगों को उमस से राहत मिली। दोपहर के समय सड़कों पर पानी भर गया और आईटीओ समेत दिल्ली के कई हिस्सों में जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया। इससे पहले मौसम विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बारिश और आंधी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से गैंगटिक वेस्ट बंगाल से मानसून का एक सिस्टम बना है। वहीं, उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.