यूपी में अवैध घुसपैठ पर योगी सरकार का कड़ा रुख, बनेंगे अस्थायी डिटेंशन सेंटर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध घुसपैठ को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलाधिकारियों को तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाने के आदेश दिए हैं, जहां विदेशी नागरिकता वाले अवैध निवासियों को रखा जाएगा।
डिटेंशन सेंटर में रखे गए व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें वहीं रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन अवैध घुसपैठियों को उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा।
इस कदम को राज्य सरकार की सुरक्षा सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.