यूथ अकाली दल में 11 नए चेहरे हुए शामिल, सुखबीर बादल ने 20 जिला अध्यक्षों का भी किया एलान

HIGHLIGHTS
- यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में 11 नए सदस्य शामिल हुए।
- सुखबीर सिंह बादल ने सरबजीत सिंह झिंजर से चर्चा के बाद फैसला लिया।
- पार्टी ने 20 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की।
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने संगठन में युवा नेताओं को नई जिम्मेदारियां देते हुए यूथ अकाली दल की कोर कमेटी का विस्तार किया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूथ विंग के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर के साथ विचार-विमर्श के बाद कोर कमेटी में 11 नए सदस्यों को शामिल किया। इसके साथ ही 20 जिलों के जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी।
यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में शामिल किए गए नए सदस्यों में लवप्रीत सिंह लप्पी ईनाखेड़ा, हरमन सिंह खोटे, विपनदीप सिंह सनी, दविंदरपाल सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह घग्गा, हरविंदर सिंह जोगीपुर, प्रिंस तुंग नाभा, आकाशदीप सिंह भट्ठल, मलकीत सिंह चीमा, सुखबीर सिंह सोखी और सहज सिंह मक्कड़ के नाम शामिल हैं।
पार्टी की ओर से यूथ अकाली दल के जिला अध्यक्षों की नई सूची भी जारी की गई है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलदीप सिंह को बठिंडा देहाती, रणदीप सिंह ढिल्लवां को बरनाला देहाती, रविंदर सिंह बब्बल को फरीदकोट, एडवोकेट चित्तवीर सिंह जीरा को फिरोजपुर देहाती और अमृतवीर सिंह को जालंधर शहरी-1 का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में गगनदीप सिंह गग्गी को जालंधर शहरी-2, अवतार सिंह निझ्जर को जालंधर देहाती-1, कुलदीप सिंह टांडी को कपूरथला देहाती, तनवीर सिंह रंधावा को कपूरथला शहरी और बलकरण सिंह बाजवा को लुधियाना देहाती की जिम्मेदारी दी गई है।
हरमनदीप सिंह रिक्की अजनौद को पुलिस जिला खन्ना, नवजिंदर सिंह मान को श्री मुक्तसर साहिब, देव आशीष मलिक को मोगा शहरी, हरजोत सिंह डेमरू को मोगा देहाती, तनवीर सिंह पूनिया को मोहाली देहाती-1 और जसपाल सिंह लक्की मावी को मोहाली देहाती-2 का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा एडवोकेट सुखबीर सिंह गिल को मोहाली शहरी (कारपोरेशन), कर्णवीर सिंह साहनी को पटियाला शहरी, अमृतपाल सिंह लंग को पटियाला देहाती और चरणजीत सिंह भड़ौली को शहीद भगत सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व के इस फैसले को यूथ विंग के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के माध्यम से विभिन्न जिलों में युवा संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.