कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। चमोली समेत कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

रिज मैदान पर शाम करीब 7:30 बजे से विवाहित जोड़ों का पहुंचना शुरू हो गया था। रात 8:05 बजे के करीब केलस्टन क्षेत्र की ओर चांद दिखाई दिया। पंजाब से आए नवविवाहित जोड़े ने शिमला में सैकड़ों महिलाओं के साथ व्रत खोलने के अनुभव को खास बताया।

एसडीएम एलएन गर्ग समेत अधिकारियों की टीम करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर रही। स्कैनिंग के जरिए प्रतिमा के आधार की गहराई और नीचे की संरचना का पता लगाने की कोशिश की गई। समाजसेवी संतोष व्यास ने जांच के दौरान कुछ उपकरणों की बैटरी अचानक डिस्चार्ज होने का दावा किया।

26 से 29 अक्तूबर के बीच दिल्ली के AQI में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। भिवाड़ी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 तक पहुंच गया। वेंटिलेशन इंडेक्स 3000 रहा, जो मानक से करीब 50 फीसदी कम है।

मामले में एफआईआर संख्या 1434/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने यूजर का नाम, पता और मोबाइल नंबर मांगा है। अकाउंट के आईपी एड्रेस और रजिस्ट्रेशन की तारीख व समय का विवरण भी मांगा गया है।

आजम खान की रिहाई से जुड़ा मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। ED की ओर से दर्ज FIR के संबंध में रिमांड अर्जी दाखिल की गई है। सोमवार को अदालत में रिमांड अर्जी पर सुनवाई होगी।

पहली परियोजना के लिए 10.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। जीसी पब्लिक स्कूल से गांधी नगर पुलिया तक 800 मीटर लंबा आरसीसी नाला बनेगा। जानसठ रोड से सहावली तक करीब एक किलोमीटर की जल निकासी व्यवस्था तैयार होगी।

घटना 14 दिसंबर 2021 की है, जब किशोरी ट्यूशन से घर लौट रही थी। पीड़िता के भाई ने खतौली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 दिसंबर 2021 को आरोपी को गिरफ्तार किया था।

ग्राम प्रधान की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक विद्यालय में लगाए गए शिविर में 102 लोगों की जांच हुई। मरीजों की हालत सामान्य बताई गई, चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी।

महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर करवा माता की पूजा की। गुरुद्वारा रोड, धामीटोला मंदिर और विष्णुपद क्षेत्र में दिखी पर्व की रौनक। बादल छाए रहने से चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके।

बाना चक गांव में सैन्य वर्दी का कुछ हिस्सा जला हुआ मिला। मौके से जूते और सेना का पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ। हीरा नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

30 अक्तूबर को कॉन्सर्ट के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाया जाएगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस और रैपिड मेट्रो को छोड़कर सभी लाइनों पर मिलेगी सुविधा। कार्यक्रम में करीब 70 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।

CBI की एफआईआर में 2004 से 2014 के बीच आपराधिक साजिश रचे जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में सुजाता होटल्स की मालिक सरला गुप्ता और IRCTC के अधिकारियों की भूमिका का भी उल्लेख है। सरला गुप्ता, राज्यसभा सांसद प्रेम चंद गुप्ता की पत्नी हैं।

मतगणना बुधवार से बृहस्पतिवार तक चली, इस दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। शुरुआती दौर में आशुतोष सिन्हा ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के आंकड़ों को लेकर एक्स पर डिस्प्ले बोर्ड की तस्वीर साझा की।

भर्ती के लिए बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग के साथ कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना जरूरी है। सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम वर्ष 2016 से 2020 के बीच या उसके बाद पूरा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति एक साल के अनुबंध पर होगी, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।