कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की छवि में बड़ा बदलाव आया है। अब प्रदेश में युवाओं को सिफारिश या रिश्वत के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जा रही है। सीएम योगी मंगलवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित प्रधान परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। पुलिस प्रशिक्षण क्षमता में बड़ा विस्तार मुख्यमंत्री ने…


पंजाब में रेलवे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) पर सोमवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जांच में इसे आईईडी विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले के पंजवड गांव का रहने वाला था। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शव का अधिकांश हिस्सा क्षति…


