कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मुजफ्फरनगर: मानसून की पहली ही तेज बारिश के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की हालत को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कई हिस्सों में सड़क धंसने और गहरे गड्ढे बनने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इस हाई-प्रोफाइल परियोजना की गुणवत्ता पर बहस छिड़ गई है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे पर हुए नुकसान को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। शुरुआती बारिश में ही सड़क की यह स्थिति सामने आने के बाद निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है…

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार तड़के हुई भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। चोलिंग क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और मलबे के कारण शिमला–रिकांगपिओ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) करीब 30 मीटर तक पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा होने से यातायात लगभग छह घंटे तक बाधित रहा और सुबह करीब 10 बजे मार्ग को आंशिक रूप से बहाल किया जा सका। इस दौरान सड़क से गुजर रही दो गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं, हालांकि समय रहते वाहन रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं रिब्बा क्षेत्र म…

4 जुलाई का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्चों और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन। मेष राशि आज लंबे समय से रुके कामों में प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। किसी सरकारी कार्य में भी राहत मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच…

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक अहम कार्रवाई करते हुए कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जब्त किए गए एक निजी विमान की नीलामी कर दी है। यह पहली बार है जब एजेंसी ने अवैध कमाई से खरीदे गए विमान को बेचकर उससे प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की है। ED के अनुसार, हॉकर 800ए मॉडल का यह विमान फाल्कान ग्रुप और कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े अमरदीप कुमार के नियंत्रण में था। उन पर पोंजी स्कीम के जरिए हजारों निवेशकों से करीब 792 करोड़ रुपये जुटाक…


जयपुर: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जयपुर दौरे के दौरान लागू किए गए विशेष मेडिकल प्रोटोकॉल में एक प्रशासनिक त्रुटि सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। उनके निजी सचिव की ओर से जारी आधिकारिक मेडिकल प्रोटोकॉल पत्र में ब्लड ग्रुप से जुड़ी एक टाइपिंग गलती दर्ज हो गई थी, जिसे बाद में सुधार लिया गया।

जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर घर में चोरी करने और फिर खुद को बचाने के लिए घर के मालिक को ही फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पूरी घटना का खुलासा CCTV फुटेज सामने आने के बाद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले घर में गहनों और नकदी की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद घर के मालिक ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने घर में CCTV कैमरे लगवा दिए थे। कुछ दिन बाद, जब परिवार बाहर गया हुआ था, तो म…

हरियाणा में अनुबंधित कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत पात्र अनुबंध कर्मचारियों को 58 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु तक नौकरी सुरक्षा देने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक योग्य कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा से जुड़े ऑफर लेटर जारी कर दिए जाएं। इस प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर 8 जुलाई को होने वाली एक अहम बैठक में करेंगे। इस बैठक…