गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

हरियाणा। गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 12 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह पुरस्कार राज्य पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों के अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों की इस सफलता से पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और यह अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
सम्मानित अधिकारियों की सूची:
-
राजेश दुग्गल, संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद – राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवाओं के लिए)
-
समरदीप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, रोहतक रेंज – पुलिस पदक
-
सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय, मोगीनंद पंचकूला – पुलिस पदक
-
सुखबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम – पुलिस पदक
-
कंवर पाल, निरीक्षक, हिसार – पुलिस पदक
-
नरेश कुमार, निरीक्षक, पुलिस अकादमी मधुबन करनाल – पुलिस पदक
-
सुरेंद्र सिंह, उप-निरीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, गुरुग्राम – पुलिस पदक
-
योगेश कुमार, उप-निरीक्षक, फरीदाबाद – पुलिस पदक
-
प्रदीप चौहान, सहायक उप-निरीक्षक, सुरक्षा शाखा कार्यालय – पुलिस पदक
-
गूगन राम, निरीक्षक, भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी), मानेसर – पुलिस पदक
-
राजीव, निरीक्षक, आरटीसी भौंडसी (गुरुग्राम) – पुलिस पदक
-
रेखा, महिला उप-निरीक्षक, कैथल – पुलिस पदक
-
गौरव शर्मा, सहायक उप-निरीक्षक, गुप्तचर कार्यालय, चंडीगढ़ (पंचकुला) – पुलिस पदक
DGP अजय सिंघल ने सभी चयनित अधिकारियों और जवानों को बधाई दी और कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित रहें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.