हिमाचल में 235 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को मुख्य अध्यापक के रूप में किया गया पदोन्नत

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 235 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर मुख्य अध्यापक नियुक्त किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। पदोन्नत शिक्षकों को नए स्कूलों में तैनाती दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर 26 अप्रैल 2010 से पहले बिना विकल्प लिए प्रमोट हुए टीजीटी और प्रवक्ताओं को अब मुख्य अध्यापक बनाया गया है। इन शिक्षकों ने पहले हेडमास्टर पद के लिए प्रमोशन का विकल्प चुना था।
निदेशालय ने नए पदोन्नत मुख्य अध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी नई पोस्टिंग पर तुरंत ड्यूटी जॉइन करें और वित्त विभाग की 24 मई 2023 की अधिसूचना में निर्धारित समय के भीतर जॉइनिंग रिपोर्ट जमा करें। निर्देशों के अनुसार, यदि पोस्टिंग स्थल 30 किलोमीटर या उससे कम दूरी पर है तो एक दिन में, और 30 किलोमीटर से अधिक दूरी पर होने पर पांच दिन में जॉइनिंग करनी होगी।
अगर शिक्षकों ने समय पर ड्यूटी जॉइन नहीं किया तो उनका प्रमोशन ऑटोमैटिक रूप से अगले एक साल या अगली डीपीसी तक के लिए वापस मान लिया जाएगा। किसी भी स्थिति में जॉइनिंग के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। साथ ही, संबंधित स्कूल प्रमुखों को भी आदेश दिए गए हैं कि वे नए प्रमोट हुए हेडमास्टरों को तुरंत रिलीव करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.