आम आदमी पार्टी ने की यूपी विधि प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की घोषणा

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश ने अपने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के तहत प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। ये नियुक्तियां राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की मंजूरी से, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव (लखनऊ, हाईकोर्ट) द्वारा की गई हैं।
इस पुनर्गठन में संगठन के कई सक्रिय और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इस क्रम में एडवोकेट मोहम्मद आसिफ नगरामी (लखनऊ) को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। नगरामी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और संगठनात्मक मामलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का विधि प्रकोष्ठ न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को मजबूत करने में यह टीम अहम भूमिका निभाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.