आप सांसद संजय सिंह की 13-दिवसीय पदयात्रा शुरू, युवाओं और गरीबों के लिए उठाएंगे आवाज

अयोध्या: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में देवकाला तिराहा स्थित लॉन से 13 दिवसीय पदयात्रा ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ की शुरुआत की। यह पदयात्रा लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए प्रयागराज तक जाएगी।
सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों और उन सभी लोगों की आवाज है जिन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा, “हम सरयू से संगम तक रोजगार और सामाजिक न्याय की मांग के लिए संकल्प लेकर चल रहे हैं।”
संजय सिंह ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा बेरोजगार राज्य बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और भ्रष्टाचार चरम पर है। पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
पदयात्रा में दिल्ली विधायक एवं प्रदेश प्रभारी अनिल झा, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.