लखनऊ से यूएई के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान 8 दिसंबर से, सप्ताह में तीन दिन होगी सेवा

लखनऊ। एयर इंडिया जल्द ही लखनऊ से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। आठ दिसंबर से यह उड़ान शुरू होगी और सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। एयरलाइन ने इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी है। यह उड़ान इस साल के शुरुआत में बंद कर दी गई थी, जिसे अब पुनः शुरू किया जा रहा है।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान संख्या आईएक्स 124 लखनऊ से रात 9:10 बजे रवाना होगी और यूएई के रस अल खैमाह एयरपोर्ट पर आधी रात 12:30 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से यह उड़ान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं, आईएक्स 125 संख्या की उड़ान रस अल खैमाह से लखनऊ के लिए सुबह 1:30 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 6:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह उड़ान रस अल खैमाह से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।
इस नई सीधी उड़ान से उन लोगों को विशेष लाभ होगा जो रोजगार, व्यापार या उच्च शिक्षा के लिए खाड़ी देशों का रुख करते हैं। इससे पहले अमीरात जाने वाले यात्रियों को शारजाह या दुबई में उतरना पड़ता था। रस अल खैमाह दुबई से 92 किलोमीटर और शारजाह से 75 किलोमीटर दूर है। इस सेवा से सीधे रस अल खैमाह पहुंचने वालों को काफी सहूलियत होगी।
रस अल खैमाह पर्यटन के लिए भी प्रसिद्ध है। यह अमीरात जबल जायस पर्वत श्रृंखला का घर है और यहां दुनिया की सबसे लंबी जिपलाइन भी मौजूद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.