अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- बजट की लूट और भ्रष्टाचार चरम पर

HIGHLIGHTS
- अखिलेश यादव ने सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे को बताया भ्रष्टाचार का उदाहरण
- सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बजट की लूट चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर विभाग में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार व्याप्त है। अखिलेश यादव ने कहा कि झूठ, लूट और बेईमानी भाजपा सरकार की पहचान बन गई है।
अपने जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक्सप्रेस-वे और दूसरे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। उन्होंने हाल में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे को इसका उदाहरण बताया। अखिलेश यादव के मुताबिक, भाजपा सरकार के दौरान बनी अन्य सड़कों की स्थिति भी ऐसी ही है। सड़कों के निर्माण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ और मानकों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे दर्जनों स्थानों पर धंस गया।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में अब तक दर्जनों पानी की टंकियां या तो टूटकर गिर चुकी हैं या पानी भरते ही क्षतिग्रस्त हो गईं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर केवल धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग निराश है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। किसान खाद के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.