अखिलेश यादव का हमला: सिरप घोटाले में भाजपा सरकार चुप, स्वास्थ्य मंत्रालय क्यों खामोश?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जानलेवा सिरप की आपूर्ति अस्पतालों, जेलों और घरों तक पहुंच रही है, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले में मौन साधे बैठा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मौन का लाभ किसे हो रहा है और किसकी संलिप्तता इस घोटाले में सामने आ रही है।
अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा का भ्रष्टाचार अब सीधे लोगों के जीवन तक पहुंच रहा है। इस सिरप घोटाले में मुनाफाखोरी का रिश्ता रखने वालों को उजागर किया जाना चाहिए और उन्हें दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना चाहिए।”
सपा प्रमुख ने भाजपा में पदासीन अधिकारियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हर विभाग में बढ़ रहे भ्रष्टाचार का मूल कारण वही लोग हैं जो वसूली करवा रहे हैं। उनकी आपसी लड़ाई और पद की महत्वाकांक्षा के चलते वसूली, घूस और कमीशन का बेजोड़ खेल चल रहा है।
उन्होंने चेताया कि वसूली और चंदे से जुटाया गया अकूत धन महापद की तैयारी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में आम जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। अखिलेश ने कहा कि इस रस्साकशी में हर चीज़ का दाम बढ़ रहा है और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.