अयोध्या दीपोत्सव: केशव-मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया किनारा

अयोध्या में आज दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 26 लाख 11 हजार 101 दीयों को प्रज्ज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक इस आयोजन में शामिल नहीं होंगे। विज्ञापनों में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नाम शामिल होने के बावजूद दोनों उप मुख्यमंत्री ने अपने दौरे को रद्द कर दिया है। केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय से प्राप्त पत्र में अपहरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है।
इस बार का दीपोत्सव अयोध्या को अद्भुत रोशनी से नहाएगा। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से इसे ऐतिहासिक रूप दिया गया है। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में 33 हजार वालंटियर्स ने 26 लाख 11 हजार एक सौ एक दीयों की सजावट और प्रज्ज्वलन में मदद की है।
सरयू तट के 56 घाटों पर दीपों की रौशनी फैलाई गई है, जहां विश्वविद्यालय की 2,000 से अधिक सदस्यीय टीम तैनात है। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम घाटवार दीयों की गणना कर रही है। घाट संख्या 10 पर वालंटियर्स ने 80 हजार दीयों से विशाल ‘स्वास्तिक’ का प्रतीक तैयार किया, जो शुभता और सकारात्मक संदेश का प्रतीक माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.