अयोध्या: पीएम मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर करेंगे धर्म ध्वजारोहण

अयोध्या 25 नवंबर को एक बार फिर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने जा रही है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर भव्य राम मंदिर के शिखर पर 21 फीट ऊँची धर्म ध्वजा फहराएंगे। इसी अवसर पर मंदिर निर्माण की पूर्णता की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी।
ध्वजारोहण के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी दुनियाभर को यह संदेश देंगे कि वर्षों की आस्था और प्रतीक्षा का सपना अब साकार हो चुका है। याद रहे, 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था, जबकि 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। अब 25 नवंबर को वही प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर विजय पताका फहराएंगे।
इस ऐतिहासिक आयोजन से पहले 21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान संपन्न होगा। इसमें अयोध्या और काशी के विद्वान आचार्य भाग लेंगे। यह आयोजन राम विवाह पंचमी की शुभ तिथि पर हो रहा है, जो इस अवसर की विशेषता को और बढ़ा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.