बड़ौत: प्रेम विवाह के बाद पत्नी पर दबाव, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसका प्रेम विवाह इस साल अप्रैल में गुफा वाले मंदिर, सरूरपुर कला में हुआ और 25 अप्रैल को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह का पंजीकरण भी करवा लिया गया।
शादी के बाद पति कुछ समय उसके साथ रहा और फिर नौकरी के सिलसिले में चला गया। आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले जब वह छुट्टी पर घर आया, तो उसने महिला को अपने घर ले जाने से इनकार कर दिया और तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव डालने लगा।
महिला का कहना है कि पति ने कहा, “बीस लाख रुपये दो, तभी तुम्हें पत्नी मानूंगा, नहीं तो तलाक ले लो।” पैसे देने से इनकार करने पर पति, ससुर और जेठानी ने महिला और उसकी मां को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अंकित, ससुर और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.